भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनाथ मुर्दा / शेखर सिंह मंगलम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:16, 30 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेखर सिंह मंगलम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसी संक्रमित शव से
संवेदनाएं उतना ही भयभीत होती हैं
जितना कि
नौ महीने की गर्भिणी ऊँचाई से
ढह जाने से भय खाती है।

कभी ठोकर खा गर्भिणी
ज़मीन पे (यक-ब-यक) ढुमनिया जाए तो
वह अपनी छोड़ती (साँसें) नहीं अपितु
टटोलती है अपने गर्भ का बच्चा।

कोरोना के यातना-शिविर में
दम तोड़ता हरेक शख़्स
अपनी मृत्यु से उतना नहीं डरता होगा
जितना कि
बिना कंधे का मुर्दा हो जाने से।

बिना कंधे के मुर्दे को
दुनिया का
ऐतिहासिक अनाथ कहा जाना चाहिए।