भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आस्था - 45 / हरबिन्दर सिंह गिल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:09, 1 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह सब शंकाएं
लेती रहेगी जन्म
मानव की आस्था
मानवता के लिये
नहीं हो जाती, स्थिर
क्योंकि
उसने अपनी पहचान को
धर्म के चिन्हों तक
कर सीमित
अपने स्वयं की पहचान को
कर दिया है, खत्म।

कितना अच्छा होता
धार्मिक पहचान के साथ-साथ
वो मानवता को भी
पहचानने की करता कोशिश
और देख सकता
कितनी खूबसूरत है, दुनियाँ।
परतु
शंकाओं के बादलों से
कब कहाँ
बरसा है पानी
जो पहुँचा सके, ठंडक।