भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चलो आज कोई रिश्ता बनाएँ / शशि पाधा

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:54, 3 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि पाधा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

चलो आज कोई रिश्ता बनाएँ
अनजान बस्ती की धूप छाँव सेकें
   किसी अजनबी को गले से लगाएँ|

 दिलों से हटा दें
उलझन का पहरा
नेकी की मरहम
भरे ज़ख्म गहरा
  बाँहों के घेरे की रीति चलाएँ|


चलो मान लें कि
रस्ता है मुश्किल
क्यूँ न बनें खुद
निभाने के काबिल
   मंज़िल को अपना हठ तो दिखाएँ.

झुके, तो पराजित
ज़माना कहेगा
रुके तो मन का ही
बोझा बढ़ेगा
  कोई आँख पोंछें, किसी को मनाएँ.

मन तो न देता
झूठी गवाही
कर्मों का लेखा
अनमिट स्याही
  कथनी और करनी का अंतर मिटाएँ
   चलो आज इक घरौंदा बसाएँ .
-0-