Last modified on 18 जून 2022, at 11:32

बर्लिन की दीवार / 17 / हरबिन्दर सिंह गिल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:32, 18 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पत्थर निर्जीव नहीं हैं
ये दयालु भी हैं।

यदि ऐसा न होता
कुओं पर लगे ये पत्थर
न बनते सहारा
कुएं की चार दीवारी के।

और न समर्पित
करते अपने आपको
रस्सी और बाल्टी
के घर्षण के लिये
और रह जाता मानव प्यासा।

इतना ही नहीं
राही इससे पहले
कि शुरु करे उसकी यात्रा
कर लेना चाहता है, यकिन
कि उसकी राह में
होंगे कुएं पानी के
जिसके अभाव में शायद
वह अपनी मंजिल ही भूल जाय।

तभी तो बर्लिन दीवार के
ये ढ़हते टुकड़े पत्थरों के
बुझा रहे हैं
प्यास मिलन की,
मिलन पूर्व और पश्चिम
की जुदाई का।