Last modified on 18 जून 2022, at 12:14

बर्लिन की दीवार / 24 / हरबिन्दर सिंह गिल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:14, 18 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पत्थर निर्जीव नहीं हैं
ये करवटें भी लेते हैं।

यदि ऐसा न होता
क्योंकर नदियों में बांधे बांध
जो पत्थरों के बने होते हैं,
वीरानों में हरियाली चादर
और खुशहाली की
लहर ले आते।

ये पत्थर ही,
वह प्यासी धरती
जो बोल नहीं सक्ती,
के जीवन में एक
अनोखा करवट ले आती है।

कभी तो बर्लिन दीवार के
ये ढ़हते टुकड़े पत्थरों के
ले आए हैं अपने साथ
एक अनंत श्रोत
सद्भावना और आपसी प्यार का
जिसके लिये
पूर्व और पश्चिम
सदियों से तरस रहे थे।