भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नेह का आब दाना / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:59, 24 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऋतुराज मोहक लगा ये सयाना।
जिसने भरा नेह का आब दाना।

रुनझुन चली ठंड यों गुनगुनाती,
पीहर गली है उसे जो सजाना।

आओ चलें राग जीवन सजायें,
चाहत भरा एक नवछंद गाना।

रिश्ते सजे रंज रंजिश भुलाकर,
अंतस महकता हमें यों बनाना।

मधुरस पगे पुष्प चहुँदिक लुभाये,
फागुन वसंती तराने सुनाना।

कर दो सरस सिक्त आकाश गंगे,
तुमने सिखाया द्रवित भीग जाना।

कटुता मिटे घुल सके प्रेम करुणा,
ईर्ष्या जगत से हमें है मिटाना।