भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूरज के वक्ष झुकी / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:45, 8 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज के वक्ष झुकी
अनब्याही शाम
डैशों-से पसर गए
मानसिक विराम !

शैशव की
नग्नता बढ़ी
यौवन की
देहरी चढ़ी,

एक चक्र
चल चुकी घड़ी
हो गई अनाम !

पश्चिम का
पूछकर पता
पूरब की
नब्ज़ लापता,

एक पुण्य
पाप-अनुगता
खो रहा मुकाम !

10 सितम्बर 1972