भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आदर्शों पर अगरबत्तियाँ / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:57, 8 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आदर्शों पर अगरबत्तियाँ
आओ जला चलें
बैठ फिर कहीं स्वयं पजलें !

जितनी सरधा
उतनी चुप्पी
इतना बहरापन
ऊँची मान माथ से देहरी
गहरा रही चुभन,

कंगूरों पर
स्वर्ण थोपकर
अपने पुण्य फलें !

मन की मर्ज़ी
हर ख़ुदगर्ज़ी
अन्धा अपनापन
सूरज से भी सदा रही है
आँखों की अनबन,

अंगारों को
फेंक फूस पर
आओ हाथ मलें !

26 दिसम्बर 1974