भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सीट के ऊपर नहीं हैं सा’ब / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:15, 9 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सीट के ऊपर नहीं हैं
सा’ब
सोफ़े पर जमे हैं
और उन तक पहुँच पाएँ आप...
तौबा !

आदमी हो आप
अफ़सर वे
बिज़ी हैं
जान बेशक एक
पर सबके निजी हैं,
हाथ पैमाना नहीं
लो नाप...
तौबा !

ख़्वाब में हैं आप
वे
सोए नहीं हैं
खोजते ईमान
खुद खोए नहीं हैं,

सुन सकोगे
हो रहा जो जाप...
तौबा !

11-9-1976