भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रोटियाँ चाहे कहीं हों क़ैद / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:23, 9 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोटियाँ चाहे कहीं हों क़ैद
रोटियों की
गन्ध तो है पास !

महकता पर्याय
सच का
गन्ध का अहसास
धरती से जुड़ा है
आदमी उसको कहें कैसे
जो ख़ुद को छोड़
‘खुद-आ’ तक उड़ा है,

जन्नतें चाहे कहीं हों लाख
जन्नतों की
अब यहीं तालाश !

सुलगता परिवेश
भू का
और यह आकाश
सपने बो रहा है
रात-दिन उठती हुई ऊँचाइयों में
आदमी अब
और बौना
और बौना हो रहा है,

मूल ही जाता रहा यदि आज
ब्याजधर्मी सभ्यता
बकवास !

21-7-1976