भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमेशा आँख ना धोएँ / अंजनी कुमार सुमन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:39, 30 अप्रैल 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजनी कुमार सुमन |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमेशा आँख ना धोएँ
ग़मों को तौलकर रोएँ

पुरानी याद को अक्सर
कभी रख दें, कभी ढोएँ

ये नौबत है बला सबकी
किसे पाएँ, किसे खोएँ

गलत विश्वास में क्यों हैं
उगेगा जो, वही बोएँ

सही में जीत है मुश्किल
मगर क्यों हारकर सोएँ