भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब पृथ्वी चपटी थी / नितेश व्यास

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:59, 12 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नितेश व्यास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब पृथ्वी चपटी थी
एक सदी तक मैंने उस पर
एड़ियाँ घिसी

एक सख़्त गोलाई
मेरी एड़ियों से निकल
चढ़ती गयी पृथ्वी पर
परत की तरह

एड़ियों में अब नहीं है दरारें
है पृथ्वी के खुरदरे कोण
जिनमें भरता फिर रहा हूँ
यहां-वहाँ बिखरा सूखा आकाश॥