भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
गोमती किनारे-3 / जया आनंद
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 17 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जया आनंद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
गोमती किनारे
बसा एक घर
घर बिल्कुल घर जैसा
जिसके दरवाज़े खुले रहते
मेरे लिए हमेशा,
भीतर जाते ही
बँधा मन खुल जाता
जी भर सांस आती
और फिर शुरू होती
एक उड़ान घर के आसमान में
फिर थका हारा मन विहग
पाता विश्रांति घर की ज़मीन पर
जिस पर बिछा होता अपनो का नेह
सहलाते हाथों की थपकी होती
वात्सल्य से भरी दृष्टि होती
फिर बरसता ममता का मेह
भीग जाता पूरा का पूरा मन
भीगा मन सजाता कल के सपने
सपनों के संग होती सुबह
घर के दरवाज़े खुल जाते
राह इंगित करते, दिशा देते
आज भी उस घर के दरवाजे
हमेशा मेरी प्रतीक्षा में बाहें पसारे
गोमती किनारे