भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पत्थर है इंसान नहीं / सत्यम भारती

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:21, 30 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यम भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पत्थर है इंसान नहीं
पीड़ा का गर भान नहीं

सदा देश को स्वच्छ रखें
यह है कूड़ेदान नहीं

श्रम से पाया है इसको
जीत मेरी,अनुदान नहीं

उसको बोझ नहीं समझो
बेटी है सामान नहीं

उनको भी रोटी दे दो
हैं किसान भगवान नहीं

झूठे कायर होते हैं
सच कहना आसान नहीं

ऐसा जीवन क्या 'सत्यम'
जिसमें हो सम्मान नहीं