Last modified on 9 सितम्बर 2023, at 18:41

परछाईं / कल्पना पंत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:41, 9 सितम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना पंत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बेचैन धरती घूमती है
घूमते हैं बेचैन ग्रह
चक्राकार घूमते हैं चक्के
इच्छाएं कम नहीं होतीं ।

इच्छाओं की फाँस तले
ग्रहों, उपग्रहों की भाँति
घूम रहे हम सब

जहाँ से चलते हैं
फिर वहीं पहुँच जाते हैं
सुबह के अख़बारों के दर्शनीय
श्रीमन्त साँझ ढले जब घर जाते हैं
अपनी ही परछाईं से डर जाते हैं ।