भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आजा़दी का जश्न / कल्पना पंत

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:45, 9 सितम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना पंत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उत्तर पश्चिम के आकाश में
घिर आए हैं गिद्ध
उनके बड़े बड़े डैने
सूरज को ढक रहे हैं

साथ-साथ उड़ रहे हैं
शिकारी पक्षी
आज़ाद पखेरूओं के दल में
हाहाकार है

शिकारियों ने
उनमें से अधिकांश के
पंख काट डाले हैं
धरती पर गिरते
वे गिद्धों की नज़र में हैं

नन्हे -नन्हे चिंचियाते स्वर
करुण आर्तनाद में तब्दील हो रहे हैं
यह सभ्यता की कहानी है
और हम बाईसवीं सदी में हैं

आओ दोस्तो !
हम आज़ादी का जश्न मनाएँ ।