भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चल उठा बंदूक साथी / आनन्द बल्लभ 'अमिय'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:06, 22 सितम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनन्द बल्लभ 'अमिय' |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चल उठा
बन्दूक साथी जागते रहना।
शान्ति के शुभ
मंत्र बाँचे सो रहा है देश।

रात ने
अपने लिये आँगन सजाया है।
शहर तारों की
चमक सह खिलखिलाया है।
पहरुवे के
पास महकी रातरानी ने,
मैं यहाँ पर हूँ,
कदाचित, दे दिया संदेश।

हर तरफ नीरव,
हवा भी अनमनी-सी है।
ऊँघती सड़कों में,
उत्सव में, ठनी-सी है।
नींद दासी
बन गयी फिलहाल सैनिक की,
टहलती रहती,
नयन ना कर सकी प्रवेश।

जग गये पंछी,
दिशाओं में हुयी हलचल।
रात के
अन्तिम पहर तक पहरुआ निश्चल।
पंचस्नानी कर
विहग दल नीड़ से उड़ता,
अर्चना की
दूब लेकर पूजने विघ्नेश।