भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब भी लड़की उदास होती है / हरिवंश प्रभात

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:50, 7 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=छ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब भी लड़की उदास होती है।
माँ की ममता की आस होती है।

खेलना वक़्त का तक़ाज़ा था,
कोई गुड़िया जो पास होती है।

गूँजती रहती है ये ख़ामोशी,
कब हँसी की तलाश होती है।

रस्सी उछला के जो उछलती थी,
वो गले की भी फाँस होती है।

करती हैं तितलियाँ जो आकर्षित,
बात कुछ उनमें ख़ास होती है।

उसको हर हाल में बचा ‘प्रभात’,
लड़की घर की लिबास होती है।