भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आदमी वह ख़ूब मालामाल है / हरिवंश प्रभात

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:34, 17 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=छ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आदमी वह ख़ूब मालामाल है।
देखने में जो कि खस्ता हाल है।

देखता आया हूँ सालों साल से,
बिन समस्या कौन गुज़रा साल है।

उसके बाहर सत्य का ही बोर्ड है,
जिसके अंदर रिश्वतों का जाल है।
 
सोना चाँदी है किसी के पास में,
कोई जीवन मर रहा कंगाल है।

टूटे शीशे और गिरी दीवार है,
हाल भी घर का मेरा बे हाल है।

है ग़ज़ब कि रिश्ते नाते टूटते,
लगता है कि सारा जग जंजाल है।

किस तरह होगा परिवर्तन बता,
जब यहाँ जनता बजाती झाल है।