भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेड़ / कानेको मिसुजु / तोमोको किकुची

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:52, 21 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कानेको मिसुजु |अनुवादक=तोमोको कि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फूल झड़ने के बाद
फल पक जाते हैं

फल गिरने के बाद
पत्ते झड़ जाते हैं

अँखुए फूटते हैं
फूल खिल जाते हैं ।

कितनी बार यह क्रम चलेगा,
कब इस पेड़ का काम चुकेगा ?

मूल जापानी से अनुवाद : तोमोको किकुची