भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उम्मीदें / सुनील कुमार शर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:31, 18 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनील कुमार शर्मा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शेष है अभी आशा,
बच्चों में बचपन शेष है
और इन्सानियत भी
इसलिए संघर्ष-नाद
होने दो,
प्रकाशन
में गूँजने दो

पतझड़ आता है यदि हर माह
तो आने दो,
पर सपनों को
आँखों में सजने दो
रेगिस्तान को भी
उपवन में बदलने दो।

करने दो बच्चों को नादानी,
चाँद से खेलने दो
सूरज को भी
मसलने दो मुट्ठी में
चूर करने दो
सितारों का अहंकार
सपने भी हक़ीकत हुए हैं पहले भी,
होंगे आगे भी॥