भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
क्या हुआ जो पर हमारे फंँस गए हैं जाल में / धर्वेन्द्र सिंह बेदार
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:35, 19 अप्रैल 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्वेन्द्र सिंह बेदार |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
क्या हुआ जो पर हमारे फंँस गए हैं जाल में
हम परिंदे उड़ चुके हैं पहले भी इस हाल में
पर कतर डाले भले सय्याद डैने नोच ले
आसमांँ को हम छुएँँगे एक दिन हर हाल में
ज़िंदगी के रास्ते हों लाख पेच-ओ-ख़़म भरे
ज़िंदगी उलझा न पाएगी हमें जंजाल में
ज़िंदगी में जीतना मुमकिन न हो बेशक मगर
हारना सीखा नहीं हमने किसी भी हाल में
यूंँ तो शायर हैं बहुत कहने को दुनिया में मगर
मीर-सा पैदा हुआ करता हज़ारों साल में
हों न हों हम कल यहाँँ 'बेदार' लेकिन नेकियाँँ
अनगिनत होंगी हमारे नामा-ए-आमाल में