भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हे साँझ मैया ! / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:19, 20 अप्रैल 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=उन हाथो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शंख फूँका साँझ का तुमने
जलाया आरती का दीप
आँचल को उठाकर
बहुत धीमे
और धीमे
माथ से अपने लगाकर
सुगबुगाते होंठ से इतना कहा –
हे साँझ मैया…

और इतने में कहा माँ ने –
बड़का आ गया
बहन बोली : आ गए भइया ।

और तुमने
गहगहाई साँझ में
फूले हुए मन को सम्भाले
हाथ जोड़े,

फिर कहा…
हे… साँझ… मैया…