भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहेली / ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:16, 27 मई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह नहीं समझा कि जग में
फूल भी क्यों शूल बनता
कुसुम का कोमल हृदय क्यों
झुलस कर है शूल बनता।
अमृत के वर विटप तल क्यों
जहर का है कीट पलता
पूर्णिमा के चॉंद से भी
तीव्र हालाहल निकलता।
पुण्य की शुचि ओट में ही
पाप का संसार पलता।
प्रणय की बुझती चिता पर भी
निठुर छल है विहॅंसता।
तूफान में पतवार कोई
छीनता मॅंझधार कैसे?
गरलमय कटु प्यार कोई
पालता चुपचाप कैसे?