भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शहीदों के प्रति / ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:41, 28 मई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बढ़े अगम की ओर विहॅंस कर
होड़ लगाकर प्राणों की
राष्ट्र यज्ञ की पूर्णाहुति की
देकर बलि अरमानों की।

सिर पर कफ़न बाॅंध आजीवन
ताल ठोंक भूचालों से
एकाकी जूझते रहे जो
अंधड़ औ तूफानों से।

जिनकी ज्योति किरण से जगमग
आज देश का कण कण है
जय उन अमर शहीदों की हो
बोल रहा 'जन-गण-मन' है।