भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़कियों की हँसी / महेश कुमार केशरी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:50, 28 जुलाई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश कुमार केशरी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लड़की ने जब किलकारी
भरी बागों में फूल
खिलने शुरू हुए

तभी शायद किरणों
ने पहाड़ों के बीच से
पहली बार झाँका !

चिड़ियों की चहचहाहट
पहली बार इस धरा पर सुनी ग ई !

लड़कियाें ने जब मुस्कुराया
और जब उनके चमकीले
दाँत मोतियों की तरह
चमके
तो पहली बार इँद्र धनुष खिले !

लड़कियाँ जब खिलखिलाईं
तो सातों सुर बने
संगीत की लय से
नहा उठी हमारी दुनिया

लड़कियाँ जब हँसी
तो नदियों , ने गति पाई ।
सागर ने हिलोंरें भरना सीखा
पहाड़ों ने ली अंगड़ाई ।!

और , जब लड़कियों ने
पहली बार गर्भ धारण किया
और माँ बनीं ।
तब पृथ्वी को लोगों ने धरती माँ कहा !