भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ईश्वर की हत्या / चन्द्र गुरुङ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:05, 14 जून 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र गुरुङ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो साधारण और नेक इंसान था

सबसे पहले उसकी प्रेमपूर्ण स्पर्शचेता
उंगलियों को छीन लिया गया
उसके परोपकारी हाथों को तोड़ दिया गया
इसके बाद
निर्दोष चेहरे को क्षत-विक्षत किया गया
सत्य पर चलने वाले पैर तोड़ लिए गए
मृदुभाषी जीभ निकाल दी गई
दबा दी गई उसकी मधुर बोली
आखिर में चिथड़े-चिथड़े कर दिया उसका दिल

आज सुबह
अखबार वाला लड़का इस घटना को
चिल्लाते हुए फ़िर रहा है
ईश्वर की हत्या !
ईश्वर की हत्या !!
ईश्वर की हत्या !!!