भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आकांक्षा-पूर्ति के लिए / राजकुमार कुंभज
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:45, 11 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकुमार कुंभज |संग्रह= }} <Poem> ग्रीष्म की साँय-सा...)
ग्रीष्म की साँय-साँय दोपहर
विचार की हार और धार तलवार प्यास
किसी बहती नदी में डूब मरने का इरादा है
झरते झरने में नहाने से अब बात बनती नहीं
अकाल-इच्छा, अकाल मृत्यु
अपनी आंकाक्षा-पूर्ति के लिए दरअसल
सरकारी नल का कब तक भरोसा करूँ?
मैं तो डूब मरना चाहता हूँ बहती नदी में
बहती नदी का पता दो मुझे।