Last modified on 28 दिसम्बर 2008, at 07:42

एक उदासी परछाईं की तरह/ विनय प्रजापति 'नज़र'

विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:42, 28 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: '''लेखन वर्ष: २००३'''<br/><br/> शाम हुई<br/> एक उदासी परछाईं की तरह<br/> जिस्म के प...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लेखन वर्ष: २००३

शाम हुई
एक उदासी परछाईं की तरह
जिस्म के पीछे-पीछे चलने लगी
और एक बूँद
कोरे किनारों को तर कर गयी

ज़हन जैसे लिहाफ़ है फटा हुआ
और किसी ने उस पर
ख़्यालों के पैबंद सीं दिये हैं
इसको न ओढूँ तो
सर्द रातें बेकस कर जायें

रात तो किसी तरह कट ही गयी
ज्यों शगाफ़ ने करवट ली
सहर ने उफ़क़ के किनारे तेज़ कर दिये
फिर से गूँगे दिन ने
तन्हाई दोहरायी बुतों की भीड़ में

ख़ैर किसी तरह
यह दिन भी बह गया…