भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भूत चतुर्दशी / शुभाशीष भादुड़ी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 10 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शुभाशीष भादुड़ी |संग्रह= }} <Poem> आजकल सुख के बीच दो-...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आजकल सुख के बीच
दो-चार धक्के लग ही जाते हैं

जानता हूँ वे यहीं हैं
सरसराकर कहती दोपहर की हवा

वे तैयार बैठे हैं
इसी घर के कोने में
हाथ में ढेले लिए
जाग्रत, गोलबंद
फुसफुसा-फुसफुसा कर फुसलाते
लिए जाते अपने अख़ाड़े में
चारों ओर है उनकी भूत गंध
आकाश का आलोक मेरे मन में
टप्प से बुझा जाता मन ही मन

मनुष्य के लिए
समाप्त हैं अब सद्भाव की सारी सम्भावनाएँ।

अनुवाद : राजेन्द्र शर्मा