भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन क्या है, काँच का घर है / देवेन्द्र आर्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:41, 22 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र आर्य }} <poem> जीवन क्या है, काँच का घर है। ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन क्या है, काँच का घर है।
मौत के हाथों में पत्थर है।

पर्वत तो हो सकते हैं हम
सागर होना नदियों पर है।

मौसम, मजहब, चाहत, मंडी
घर पर किसका ख़ास असर है।

जब सपने नाख़ूनों में हों
आँखें होना बुरी खबर है।

विष पी कर हम अमर हो गए
मन का जादू बड़ा जबर है।

गाँव में बदली इस दुनिया की
जड़ में कोई महानगर है।

आँसू तुम कहते हो जिसको
दुनिया का पहला अक्षर है।