भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दृगगोचर कब होंगे प्रियतम! अब अलस सिहरती काया है / प्रेम नारायण 'पंकिल'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:29, 1 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> आ रह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आ रहा स्मरण प्रियतम! कहते थे ”सुमुखि! स्वर्ग का नन्दन वन।
इस वृन्दावन से तुल न कभीं सकता इसका चिन्मय कण-कण।
अगणित उडु नीलाम्बर नूतन घन सोम-रश्मि-रंजिता निशा।
दिनमान कमलिनी-कुल-वल्लभ यह धेनु धूलि यह अरूण उषा।
यह कोकिल-रव-मुखरित वनस्थली यह जननी-कृत शिशु-चुम्बन।
यह प्रेयसि-प्रियतम प्रणय-कलह यह आलिंगन यह अभिनन्दन।“
हे वृन्दावनचारी! विकला बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥83॥