भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

“जाते थे उभर आर्द्र अम्बर से पीन पयोधर पीत प्रिये! / प्रेम नारायण 'पंकिल'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:42, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> “जा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


“जाते थे उभर आर्द्र अम्बर से पीन पयोधर पीत प्रिये!
ढाँकती-दाबती कमल-पाणि-तल से उरोज-नवनीत प्रिये!
मत उड़ें विहँग से अतः बाहु-बन्धन का किया विधान प्रिये!
जाती थी अहा उभर अधरों पर मधुर मन्द मुसकान प्रिये!
माथे पर विखर गया कुंकुम ये लोचन कज्जल श्याम प्रिये!
देखते वाम-दक्षिण दिशि थे युग नलिन-नयन अभिराम प्रिये”!
आ करूण-तरूण-मानस! विकला बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलनें पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥118॥