भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँख / केशव

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:47, 3 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=धूप के जल में / केशव }} Category:कविता <poem> इ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस बस्ती में
न कहीँ धरती है
न आसमान
सिर्फ मँडराती है एक आँख
चील की तरह घोंसलों पर

आँख करती है ‘फ्लैग मार्च’
बुझी बस्ती में
और झपटती है
सन्नाटे में से अचानक उभरती
           आवाज़ पर

आँख को नहीं मंज़ूर
कि बन जाए
आवाज़
धरती
    या
        आसमान

तभी तो
बस्ती
दिखाई देती है एक मचान