भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समाधि-तीन / तुलसी रमण

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:37, 20 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=पृथ्वी की आँच / तुलसी रमण }} <Poem> प...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्राणियों की देह-देह
बर्फ़ के भीतर
सुलग रही आग

हर घर से उठ रहा
            निरंतर
धुआँ-धुआँ जीवन
श्वेत आच्छादन के नीचे
मिट्टी का दीया जलता हुआ

रोशनी में सिर झुकाए
साधना में मौन
मनुष्य
पशु और पेड़
अक्तूबर 1990