Last modified on 24 अगस्त 2006, at 19:02

पिंजरे के पंछी रे / प्रदीप

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:02, 24 अगस्त 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कवि: प्रदीप

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

पिंजरे के पंछी रे, तेरा दर्द ना जाने कोए

कह ना सके तू, अपनी कहानी
तेरी भी पंछी, क्या ज़िंदगानी रे
विधि ने तेरी कथा लिखी आँसू में कलम डुबोए
तेरा दर्द ना जाने कोए

चुपके चुपके, रोने वाले
रखना छुपाके, दिल के छाले रे
ये पत्थर का देश हैं पगले, यहाँ कोई ना तेरा होय
तेरा दर्द ना जाने कोए