भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जवानी गुज़र गयी / दाग़ देहलवी

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:18, 8 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दाग़ देहलवी |संग्रह= }} क्या कहिये किस तरह से जवान...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या कहिये किस तरह से जवानी गुज़र गयी

बदनाम करने आई थी बदनाम कर गयी।


क्या क्या रही सहर को शब-ए-वस्ल की तलाश

कहता रहा अभी तो यहीं थी किधर गयी।


रहती है कब बहार-ए-जवानी तमाम उम्र

मानिन्दे-बू-ए-गुल इधर आयी उधर गयी।


नैरंग-ए-रोज़गार से बदला न रंग-ए-इश्क़

अपनी हमेशा एक तरह पर गुज़र गयी।