भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सौ दिन को मारग तहाँ की बिदा माँगी पिया / पद्माकर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:52, 3 जून 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सौ दिन को मारग तहाँ की बिदा माँगी पिया ,
प्यारो पदमाकर प्रभात राति बीते पर ।
सो सुनि पियारी पिय गमन बराइबे को ,
आंसुन अन्हाइ बैठी आसन सुतीते पर ।
बालम बिदेसै तुम जात हौ तो जाउ पर ,
साँची कहि जाउ कब ऎहौ भौन रीते पर ।
पहर कै भीतर कै दोपहर भीतर ही ,
तीसरे पहर केधौँ साँझ ही बितीते पर ।
 
पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।