भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुँदर बदन राधे सोभा को सदन तेरौ / मतिराम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:44, 3 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मतिराम }} <poem> सुँदर बदन राधे सोभा को सदन तेरौ , बदन ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुँदर बदन राधे सोभा को सदन तेरौ ,
बदन बनायो चारि बदन बनाय कै ।
ताकी रुचि लैन को उदित भयो रैनपति ,
मूढ़मति राख्यो निज कर बगराय कै ।
मतिराम कहै निसिचर चोर जानि याँहि ,
दीनी है सजाय कमलासन रिसाय कै ।
रातौ दिन फैरे अमरालय के आस पास ,
मुख मे कलँक मिस कारिख लगाय कै ॥


मतिराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।