भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरि हेर हमारे हिये विष बीजन / नंदराम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:18, 15 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदराम }} <poem> हरि हेर हमारे हिये विष बीजन , बै गयो ब...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हरि हेर हमारे हिये विष बीजन ,
बै गयो बै गयो बै गयो री ।
ठनि ठौर कुठौर सनेह की ठोकर ,
दै गयो दै गयो दै गयो री ।
नँदरामजू त्योँ बिरहानल ते तन ,
तै गयो तै गयो तै गयो री ।
चित मेरो चुराय के चोर अली मन ,
लै गयो लै गयो लै गयो री ।

नंदराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।