भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाख़ुदा! कुछ ज़िरे-तूफ़ाँ आज़माई भी दिखा / यगाना चंगेज़ी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:48, 13 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: नाख़ुदा! कुछ ज़ोरे-तूफ़ाँ आज़माई भी दिखा। फ़िक्रे-साहिल छोड़ लं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


नाख़ुदा! कुछ ज़ोरे-तूफ़ाँ आज़माई भी दिखा।

फ़िक्रे-साहिल छोड़ लंगर डाल दे मजधार में॥


‘यास’! गुमराही से अच्छी ज़हमते-वामान्दगी।

डाल लो ज़ंजीर कोई पायेकफ़-रफ़्तार में॥


पैबन्दे-ख़ाक होने का अल्लाह रे इश्तयाक़।

उतरे हम अपने पाँव से अपने मज़ार में॥


शरमिन्दय-कफ़न न हुए आसमाँ से हम।

मारे पडे़ हैं सायए-दीवरे-यार से॥


कहते हो अपने फ़ेल का मुख़्तार है बशर।

अपनी तो मौत तक न हुई अख़्तियार मैं॥