भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुंदरदास / परिचय

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:36, 5 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKRachnakaarParichay |रचनाकार=सुंदरदास }} सुंदरदास का जन्म जयपुर के द्योसा ग्र...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुंदरदास का जन्म जयपुर के द्योसा ग्राम के एक वैश्य परिवार में हुआ। बालपन में ही दादू दयाल का दर्शन हुआ और उनके शरणापन्ना हो गए। इन्होंने 18-19 वर्ष तक काशी में विद्याध्ययन किया और फतेहपुर में 12 वर्ष तक योगाभ्यास। यहीं इन्होंने 40 ग्रंथों की रचना की थी, जिनमें प्रेम, भक्ति, योग, वेदांत और नीति का सम्मिश्रण है। निर्गुण-पंथी संतों में 'कवि सच्चे अर्थों में सुंदरदास ही हैं। भाषा, भाव, छंद, अलंकार सभी दृष्टि से इनकी कविता खरी उतरती है। 'सुंदर ग्रंथवाली नाम से दो खंडों में इनकी समस्त रचना प्रकाशित हुई है। इन्हें शांत रस का कवि कहा जाता है।