भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
संध्या के बादल / शील
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:21, 17 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= शील }} <poem> सन्ध्या के बादल, लहरा रहे गाँव के बाहर ...)
सन्ध्या के बादल,
लहरा रहे गाँव के बाहर
गोरज के आँचल।
सन्ध्या के बादल।
कंचन-कलश धरे अमराई,
नभ-उन्मद, ले सूर्य विदाई,
अस्ताचल की भूख, आग का
गोला रही निगल।
सन्ध्या के बादल।
सन्ध्या के बादल,
लहरा रहे गाँव के बाहर--
गोरज के आँचल।
सन्ध्या के बादल।
शीत पवन सुरमई दिशाएँ,
मुँदे कमल, सर-घन उतराएँ,
निशा आँजती, उदयाचल की--
आँखों में काजल।
सन्ध्या के बादल।
सन्ध्या के बादल,
लहरा रहे गाँव के बाहर
गोरज के आँचल।
सन्ध्या के बादल।