भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्रीविहीन रेल का डिब्बा / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:02, 20 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=फिर भी कुछ रह जा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या स्त्रियों ने बन्द कर दीं हैं यात्राएँ?

बाप रे, इतना लम्बा डिब्बा
और इतना मनहूस?

सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में
या विज्ञापनों में

कोठों पर
तन्दूरों में
या शमशानों में?

कैसे पहुँचेगी यह गाड़ी सही-सलामत
स्त्री के बिना?