भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सुख ने अपनी जगह बदली / अशोक वाजपेयी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 5 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक वाजपेयी |संग्रह=कहीं नहीं वहीं / अशोक वाजपे...)
जहाँ-जहाँ सुख है
उसके तन में
उसके मन में
वहाँ-वहाँ
उसने उसे छुआ।
अपने अंगों से
अपनी देह से
अपने शब्दों से
अपने मन से।
छूने में सुख था
छुए जाने में सुख था
नहीं था अनछुए रहने
रहने देने में--
सुख ने अपनी जगह बदली
फिर भी वहीं रहा
जहाँ पहले था-
तन में, मन में।
रचनाकाल : 1989