भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कोई काँटा चुभा नहीं होता / बशीर बद्र
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:52, 27 अक्टूबर 2006 का अवतरण
रचनाकार: बशीर बद्र
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
कोई काँटा चुभा नहीं होता
दिल अगर फूल सा नहीं होता
कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगी
यूँ कोई बेवफ़ा नहीं होता
गुफ़्तगू उन से रोज़ होती है
मुद्दतों सामना नहीं होता
जी बहुत चाहता सच बोलें
क्या करे,न हौसला नहीं होता
रात का इंतज़ार कौन करे
आज कल दिन में क्या नहीं होता