भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अध्याय ६ / भाग १ / श्रीमदभगवदगीता / मृदुल कीर्ति

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:49, 17 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुल कीर्ति |संग्रह=श्रीमदभगवदगीता / मृदुल की…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अथ षष्ठो अध्याय
फल करमन कौ तजि कर्म करै,
सत योगी वही, सन्यासी वही.
बस कर्म तजै, तिन योगी नहीं,
अग्नि तजि के, संन्यासी नहीं

जिन नाहीं तजै संकल्पन कौ,
तिन योगी वे होत कदापि नहीं,
अथ लोंग कहत संन्यास जिसे
अर्जन! तेहि योग ही जानि सही

जिन योग में चाह घनी तिनकौ,
निष्काम करम ही हेतु कह्यो,
यहि चाह विहीन को मारग ही,
कल्यान कौ एकही हेतु रह्यो

जेहि काल न तो विषयन मांहीं,
न ही करमन में आसक्त रहें ,
तेहि कालहिं ज्ञानी पुरुषंन कौ
ज्ञानी जन योगारूढ़ कहैं

जीवात्मा आपु ही आपुनि कौ,
उद्धार करै, संहार करै.
यहि आपुनि बन्धु, रिपु अपनों ,
जो कर्म करौ सों विचार करै

मन इन्द्रिन कौ जिन जीत लीऔ,
तिन आपुनि आप कौ मित्र भयो .
यदि हारि गयौ मन इन्द्रिन सों,
तिन आपुहि आपु को शत्रु भयो

जिन शीत ताप सुख दुखन में
अपमान व् मान समान लगे.
तिन जीत लियो परमेश प्रभो,
तिनकौ ही ब्रह्म में ध्यान लगे

जिन ज्ञान सों तृप्त हैं अंतर्मन
लियौ जीत विकारन इन्द्रिन कौ.
जिन पाथर सुवरन भेद नाहीं,
अस योगी वही सांचे मन कौ

जिन मित्र सुह्रद बैरी बांधव,
साधुन पापिन में भेद नाहीं,
तिन सम्यक बुद्ध प्रबुद्धन कौ ,
प्रभु होत सुलभ संदेह नाहीं

जिन तन-मन इन्द्रिन जीत लियौ
जिन कामना संग्रह रीत लियौ ,
तिन योगी निरंतर ध्यान कियौ
एकाकी निवास प्रधान कियौ

अति पावन भूमि कुशा आसन
मृग छाला बिछी तेहि ऊपर हो.
अति ऊँचो ना ही अति नीचो हो.
अस आसन योगी स्थिर हो

तस आसन बैठ के साधे मना.
अस चिंतन, इन्द्रिन कौ साधे,
अथ अंतस मन पावन करिकै
मन यौगिक अभ्यासन साधे

फिर देह शीश और ग्रीवा कौ,
दृढ़ स्थिर अचल समान करै,
न अन्य दिशा को नैकु लखे,
स्व नाक के अग्र कौ ध्यान करै

अंतर्मन शांत भयौ जिनकौ,
ब्रह्मचर्य व्रती, भयहीन मना.
मन चित्त मोहे अर्पित करिकै
अथ मोरे परायण होत जना

नित ब्रह्म सरूपहीं आत्मा कौ,
नित नित्य जो योगी लगाय रहै .
मुझ माहीं बसत है अस योगी,
निर्वाण परम पद पाय रहै

यहि योग तो ना अति खाबन सों,
अति सोबन सों, अति जागन सों.
ना होत सिद्ध कबहूँ अर्जुन!
अति होत है जिनमें उन जन सों

सम्यक आहार विहार शयन,
सम्यक जागृति शुभ करमन सों.
दुःख नाशक योग की सिद्धि ताहि
हुई जात है सम्यक भावन सों

जेहि काल सधे भये चिंतन सों.
परमेश्वर लीन भयो योगी
तेहि काल मिटें सब स्पर्हा
अस योग सों युक्त भयो योगी

जस वायु विहीन जगह मांहीं,
ना कोऊ दीप जलाय सके,
तस ब्रह्म विलीन जो योगी भये,
तिन चित्त ना कोऊ डिगाय सके

अभ्यसन योग सों जेहि काले,
मन चित्त सधै, उपराम भयौ ,
उर ब्रह्म बसौ , जिन ब्रह्म लख्यो ,
तस योगी ही पूरण काम भयौ

जिन पावन सूक्षम बुद्धिं सों,
इन्द्रिन सों परे आनंदन कौ,
उर मांहीं बसाय के ब्रह्म लख्यो,
फिर नांहीं तजै ब्रजनंदन कौ