Last modified on 9 नवम्बर 2009, at 22:40

आये हैं समझाने लोग / महेन्द्र सिंह बेदी 'सहर'

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:40, 9 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र सिंह बेदी 'सहर' |संग्रह= }} <poem> आये हैं समझ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आये हैं समझाने लोग
हैं कितने दीवाने लोग

दैर-ओ-हरम में चैन जो मिलता
क्यों जाते मैख़ाने लोग

जान के सब कुछ, कुछ भी न जाने
हैं कितने अंजाने लोग

वक़्त पे कम नहीं आते हैं
ये जाने पहचाने लोग

अब जब मुझ को होश नहीं है
आये हैं समझाने लोग