Last modified on 17 दिसम्बर 2009, at 20:47

जिन लोगों ने पत्थर मारे / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:47, 17 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

KKCatGhazal


जिन लोगों ने पत्थर मारे
उनमें कुछ अपने शामिल थे

हर अभाव की तथा कथा में
कुछ सुन्दर सपने शामिल थे

पूजाघर में चोर -उच्चके
राम-नाम जपने शामिल थे

गहन स्वार्थों की साज़िश में
हम मरने-खपने शामिल थे