भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कह दो धन से बल से शोहरत हासिल करने वालों से/ विनोद तिवारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:35, 20 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


कह दो धन से बल से शोहरत हासिल करने वालों से
नव युग का इतिहास लिखेंगे बाकी लोग कुदालों से

बड़ी-बड़ी चीज़ों के दावेदार बन गए बड़े-बड़े
जूझ रहा है आम आदमी अब तक आम सवालों से

आँख बदल कर पलट पड़े तो एक कहर
मजबूरी में जो करवा लो भूखे नर-कंकालों से

छोटे-से दीपक के मन में यह विश्वास सबलतम है
अँधियारा क्या जीत सकेगा अंतिम युद्ध उजालों से